Logo
election banner
सीएम विष्णु देव साय के गृह निवास बगिया में शुरू हुआ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया गया। भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के गृह निवास बगिया में शुरू हुआ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया गया। भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मां जगत जननी आदि शक्ति के असीम अनुकम्पा एवं परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पंडा जी महाराज की कृपा दृष्टि और मार्गदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

यह दोपहर लगभग 3 बजे सीएम निवास से कलश यात्रा शुरू हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी इस कलश यात्रा मे शामिल हुई और श्रद्धांलु महिलाओ के साथ कदम से कदम मिला कर नदी तट तक पहुंची और वापस आयोजन स्थल आई। सिर पर कलश रख कर श्रद्धांलु महिलाओ ने पेंड्रा झरिया के तट से पवित्र जल आयोजन स्थल पहुंची। यहां पवित्र जल से पूजा स्थल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू हुई। हवन पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापित की गईं। आरती के बाद भक्त लीला भजन मे डूबे रहे।भजन कीर्तन का यह दौर देर रात तक चलता रहा। 

गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा
गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा

कल होगा भव्य आयोजन 

वहीं दूसरे दिन सोमवार को आरती व पूजन के साथ प्रवचन, लीला, भजन का आयोजन भी किया जाएगा। मंगलवार को नियमित पूजा के साथ संधि पूजा, प्रवचन और लीला भजन और कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, प्रतिमा विसर्जन व प्रसाद वितरण के साथ रामनवमी महायज्ञ का यह कार्यक्रम संपन्न होगा। सत्य सनातन धर्म देवी संत समाज ने श्रद्वालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

5379487