A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय सह चुनाव प्रभारी नरेश बंसल, चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने कार्यशाला में आए प्रदेशभर के पदाधिकारियों को साफ शब्दों में कहा, मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव में दावेदारों के साथ मिल बैठकर बात करें और एक नाम पर सहमति बनाकर उनको जिम्मेदारी सौंपी जाए। हरसंभव प्रयास यही करना है कि किसी भी स्थिति में मतदान की नौबत न आए, लेकिन वहां पर मतदान की स्थिति बनती है, तो मतदान भी कराया जा सकता है। इसके पहले प्रदेश में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनने पर गुब्बारे उड़ाए गए।

60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा

प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा, सदस्यता अभियान की सफलता ने बताया कि भाजपा का परचम किस प्रकार से छत्तीसगढ़ में लहरा रहा है। छत्तीसगढ़ को जो लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व ने दिया उस लक्ष्य को हमने पूरा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, प्रदेश के सभी कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारियों ने 86 दिनों में 60 लाख के सदस्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री महामंत्री पवन साय ने कहा, सदस्यता अभियान में आप सभी लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंह देव ने विस्तार से अभियान की पूरी जानकारी दी। सक्रिय सदस्यता के बारे में प्रदेश प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 60 हजार सक्रिय सदस्य बन गए हैं। यह आंकड़ा 80 हजार तक जाएगा।

इसे भी पढ़ें... कैबिनेट की बैठक सोमवार को : ओबीसी आरक्षण की मंजूरी से तय होगा निकाय चुनाव, 15 के बाद लग सकती है आचार संहिता

2 दिसंबर को सभी जिलों में कार्यशाला

कार्यशाला में प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने बताया, 30 नवंबर तक बूथों में बूथ कमेटियां का चुनाव पूरा करना था, लेकिन अभी 15 हजार बूथों में ही कमेटियां बनी हैं, 9 हजार से ज्यादा में अभी चुनाव बचे हैं। ऐसे में बूथों कमेटियों के चुनाव पांच दिसंबर तक पूरे करने की नई समय सीमा तय की गई। इसी के साथ मंडलों और जिलाध्यक्षों के चुनाव के पहले सभी जिलों में दो दिसंबर को कार्यशाला करने के निर्देश दिए गए। 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडलों और फिर 16 से 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। श्री पारख ने कहा, मंडल अध्यक्ष एवं नया जिला अध्यक्ष बनने के बाद जब नई कार्यकारिणी बनेगी तो 12 लोगों में तीन महिलाएं होनी चाहिए, इसी के साथ सभी वर्गों को अवसर देना है। राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल ने मंडल और जिलाध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ता में क्या योग्यता होनी चाहिए, इसकी पूरी जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष के लिए 45 साल और जिलाध्यक्ष के लिए 60 साल की आयु सीमा तय की गई है।

ये रहे उपस्थित

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भरत वर्मा, रामजी भारती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, लक्ष्मी वर्मा, विक्रम उसेंडी, मंत्री लखन लाल देवांगन, धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल, रूप कुमारी चौधरी, चंपा देवी पावल, राजीव अग्रवाल, नरेश चंद्र गुप्ता, रजनीश शुक्ला, अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, नवीन मार्कंडेय, सरला कोरिया, विकास मरकाम, ओजस्वी मांडवी, शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, जिला सदस्यता अभियान के संयोजक, सहसंयोजक मौजूद रहे।