साय सरकार का एक महीना : बृजमोहन बोले- हमने इतिहास रच दिया, कांग्रेस बता रही अलोकप्रिय सरकार

Chief Minister Vishnudev Sai,Cabinet Minister Brijmohan Aggarwal,
X
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को आज महीनेभर पूरे हो गए हैं। भाजपा अपने कार्यकाल को ऐतिहासिक बता रही है तो कांग्रेस का कहना है कि, सरकार महीनेभर में ही अलोकप्रिय हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली सरकार को 1 महीने पूरे हो गए हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, सरकार के 1 महीने के कार्यकाल में इतिहास रच दिया है। किसानों को 2 साल का बोनस मिल गया है, उनके खाते में पैसे पहुंच गए हैं, विकास की योजनाएं फिर से प्रारंभ हो गई हैं।

वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री अग्रवाल ने कहा कि, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी कई आयोजन होंगे। छत्तीसगढ़ अपने भांजे राम के पांव पखारने के लिए आतुर है, कई स्थानों पर भव्य आयोजन होंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में 6000 मानस मंडलियों को 5000 रुपये दिये जाएंग। उन्होंने यह भी बताया कि, 20 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में भगवान श्री राम के जीवन पर भव्य नाटक का मंचन होगा, ताकि लोग भगवान श्री राम के चरित्र से प्रेरणा ले सकें।

सरकार एक महीने में ही अलोकप्रिय हो गई : कांग्रेस

उधर, छत्तीसगढ़ में साय सरकार के 1 महीने के कार्यकाल पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का ने कहा है कि, एक महीने में ही यह सरकार अलोकप्रिय हो गई है। सरकार ने जनता को निराश किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि, एक महीने के भीतर ही पांच बार कैबिनेट की बैठक हुई, लेकिन बैठक में मोदी की गारंटी, महतारी वंदन योजना समेत अन्य वादों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। वादाखिलाफी इस सरकार की फितरत बन गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story