5 लाख के इनामी सहित 9 नक्सली गिरफ्तार : अलग-अलग वारदातों में थे शामिल, विस्फोटक भी बरामद 

Arrested Naxalite
X
गिरफ्तार नक्सली
बीजापुर पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य सहित 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। बीजापुर पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य सहित 9 नक्सलियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली हत्या, आईईडी लगाने, रोड काटने, पाम्पलेट लगाने और लेवी वसुली जैसे घटनाओं में शामिल थे।

Explosive items
विस्फोटक सामान

पुलिस ने थाना प्रभारी फरसेगढ़ के वाहन में आईईडी ब्लास्ट करने की वारदातों में शामिल 5 आरोपी मिलिशिया सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार माओवादियों पर 10-10 हजार का इनाम था। थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सोमनपल्ली-बंदेपारा के मध्य सर्चिंग के दौरान विस्फोटक के साथ 4 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं।

Arrested naxalite
गिरफ्तार नक्सली

नक्सलियों ने मद्देड़ मुठभेड़ को बताया फर्जी

वहीं तीन दिन पहले नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी के सचिव बुचन्ना ने एक प्रेस नोट जारी किया था। उसने मद्देड़ के बन्देपारा इलाके में हुए मुठभेड़ में मारी गई 8 लाख की इनामी नक्सली मनीला को पार्टी का सदस्य बताकर मुठभेड़ को फर्जी बताया।

जवानों पर लगाया ग्रामीणों को प्रताड़ित करने का आरोप

नक्सली नेता ने जवानों पर आरोप लगाया है कि, जवानों ने महिला नक्सली मनीला के साथ एक और ग्रामीण की हत्या कर दी। वहां पर कोई मुठभेड़ नहीं हुआ था। उनकी हत्या के बाद जवानों ने संगठन के पार्टी सदस्य धरमु उर्फ बुधू समेत तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। नक्सली नेता का आरोप है कि, जवान गिरफ्तार किए गए पार्टी सदस्य और ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने जल्द ही तीनों गिरफ्तार नक्सलियों के रिहाई की मांग की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story