Logo
election banner
नक्सल एनकाउंटर पर कांग्रेस लगातार सवाल खड़े कर रही है। जिसको लेकर सीएम साय ने ट्वीट करते हुए कहा कि, नक्सलियों के खात्मे से पहले कांग्रेस का खात्मा जरुरी...

रायपुर- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। इस मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट करते हुए कहा कि, नक्सलियों के खात्मे से पहले कांग्रेस का खात्मा जरुरी है और इसका जवाब 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान के दौरान मिल जाएगा। 

सीएम साय ने बताया कि, कांकेर मुठभेड़ पर कांग्रेस नेताओं के बयानों से स्पष्ट है कि, नक्सलियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया है। अब बस्तर की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया तय है। भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़कर बहुत जल्द छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराएगी। 

CM Tweet

सुप्रिया श्रीनेत ने दिया विवादित बयान 

उल्लेखनीय है कि, देश के सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर पर भी सियासत होने लगी है। जिसपर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि, उन सब लोग जो शहीद हुए, हमारे कुछ सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कवर्धा के दौरे के वक्त इस एनकाउंटर को फर्जी बताया था। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सवाल उठाये थे। 

डिप्टी सीएम ने नक्सलियों का प्रेस नोट दिखाया था

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के फर्जी एनकाउंटर बोलने को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलियों का प्रेस नोट दिखाया था। इस प्रेस नोट को दिखाकर उन्होंने बताया कि, 50 साथ शहीद हुए हैं। इसी दिन विभाग की तरफ से भी यही कहा गया था। वहीं दूसरी घटना में 29 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। हथियार भी बरामद किए गए हैं, इतना कुछ देखने के बाद कोई ऐसा कैसे बोल सकता है कि, यह फर्जी एनकांउटर है। 

मैं खुद जवानों से मिला हूं- डिप्टी सीएम 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, मैं जवानों से मिला हूं। तब मुझे समझ आया कि, यह देश के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। देश में जनता मरती रहे और आप विकास में बाधा पैदा करते रहें, यह नहीं चलेगा। कांग्रेस ने अपने समय में कोई काम नहीं किया है, बीजेपी कार्यकर्ताओं की जब हत्या हो रही थी, तो ये आंसू बहा रहे थे।

राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाये थे सवाल

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाते हुए कहा कि, जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। तब भूपेश बघेल और राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए थे। लेकिन जब पीए मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से कहा था कि, बालाकोट जैसी घटना करने का सोच रहे हैं क्या...तब इन लोगों को सच्चाई का पता चला था। इस तरह के आरोप लगाने के बाद इन लोगों को बीएसफ और छत्तीसगढ़ पुलिस से माफी मांगना चाहिए। 

5379487