haribhoomi hindi news
खरोरा क्षेत्र के भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ और अन्य पदाधिकारियों ने नवा रायपुर में मार्कफेड के नवनियुक्त अध्यक्ष से मुलाकात की।

सूरज सोनी- खरोरा। सहकारिता विभाग खरोरा के पदाधिकारियों ने मार्कफेड के नवनियुक्त अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी से नया रायपुर कार्यालय में सौजन्य भेंट की। पदाधिकारियों ने सहकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

पदाधिकारियों ने वर्तमान में दिए गए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में सुचारू रूप से संचालन के संबंध में, धान के उठाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान श्री द्विवेदी ने उनकी बात को गंभीरता से सुनते हुए उचित निर्णय लेने की बात कही एवं सभी पदाधिकारियों को संगठन से मिले हुए दायित्व को कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

ये पदाधिकारी रहे शामिल
इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश शर्मा मीडिया प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, सूरज सोनी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक, अनिल सोनी मार्गदर्शक एवं सांसद प्रतिनिधि रायपुर लोकसभा, दीपक धनकर कार्यालय प्रभारी के साथ ही अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

7