नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा : दो महिला पार्षदों में झूमाझटकी, कांग्रेसी-भाजपाई पार्षद भी भिड़े

Municipal Corporation -Congress- BJP Councillors- Ruckus
X
कांग्रेसी-भाजपाई पार्षद भी भिड़े
धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक के पहले विपक्ष के पार्षदों ने बुलडोजर चलाने के मामले में जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा- कांग्रेस के पार्षद आपस में  भिड़ गए।

भोजराज साहू - धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक के पहले विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद हाथ में तख्ती लेकर निगम में महापौर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। हंगामा इतना बढ़ा की दो महिला पार्षद आपस में भिड़ गई। जिसके चलते काफी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। विपक्षी आदिवासी परिवार के घर में बुलडोजर चलाने के मामले में हंगामा कर रहे हैं।

दरअसल, धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक आज होगी। नई टीम के गठन के तीन माह बाद पहली सामान्य सभा की बैठक है। इसके लिए पक्ष-विपक्ष के अलावा निर्दलीय पार्षदों ने कुल 39 प्रश्न लगाए हैं। प्रश्नोत्तर के लिए 1 घंटे का समय रहेगा। संबंधित विभाग के एमआईसी सदस्य जवाब देंगे। आठ एजेंडा में से पांच एजेंडा में 41करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story