छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता व सासंद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को मैनपाट प्रवास पर थे। इसी दौरान बीजेपी कार्यक्रताओं ने स्वागत किया। 

आशीष कुमार- बतौली, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता व सासंद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को मैनपाट प्रवास पर थे। इसी दौरान वहां बतौली पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकताओें ने बाइक रैली और गाजे-बाजे के साथ बृजमोहन अग्रवाल- अनिल सिंह मेजर का जोरदार स्वागत किया गया। 

बता दें कि, पुराने बस स्टैंड से लेकर बगीचा चौक तक का पूरा मार्ग भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश, गाजे-बाजे,आतिशबाजी और सैकड़ों बाइकों की रैली से गूंज उठा। भाजपा नेता मनोज गर्ग कामरेड के निवास पर सांसद अग्रवाल ने पहुंचकर उनकी माताजी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 

 भाजपा नेता मनोज गर्ग कामरेड के निवास पर सांसद अग्रवाल ने पहुंचकर उनकी माता से की मुलाकात 

ये लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर अशोक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रवीण गर्ग, नितेश गर्ग, नवीन गर्ग, उमेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलाब गोयल, अनिमेष अग्रवाल रवि नामदेव, अंकित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मोनू पंडित काफी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)