A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल संसद सत्र में शामिल होकर दिल्ली से लौट चुके हैं। जहां एयरपोर्ट पर VHP के प्रदर्शन और आरंग की घटना को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में समुदाय विशेष गौ तस्करी कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि, राज्य सरकार इस पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि, आरंग में गौ तस्कर खुद कूदकर मरे थे। यह खुदकुशी थी या फिर उनकी गलती थी। आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं है। राजधानी में विश्व हिन्दू परिषद का प्रदर्शन अपनी जगह सही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कांग्रेस कर रही है। कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, विभिन्न मामलों को संज्ञान लेकर हाईकोर्ट टिप्पणी करती है। बलौदाबाजार की घटना में भी कांग्रेस की भूमिका सामने आई है।
कांग्रेस के लोग सदन की कार्रवाई बाधित करना चाहते हैं
संसद की कार्रवाई को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस के लोग सदन की कार्रवाई बाधित करना चाहते हैं। आपातकाल पर इंदिरा गांधी माफी मांग चुकी हैं। लेकिन कांग्रेस को इस विषय पर चर्चा करने से परेशानी होती है। क्या सोनिया, राहुल गांधी आपातकाल पर माफी मांगेंगे। कांग्रेस हर विषय पर सदन में चर्चा नहीं, बल्कि, हंगामा करना चाहती है।
बीजेपी अध्यक्ष बोले- किया जायेगा मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। भाजपा का संगठन पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम करेगा। दिल्ली में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई है। जहां संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई है। बहुत जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।
