विधायक रेणुका सिंह की पहल: 6 गांवों को मिलाकर बनाया नया राजस्व निरीक्षक मंडल, ग्रामीणों में खुशी

MLA Renuka Singh
X
विधायक रेणुका सिंह
भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह की पहल पर केल्हारी के आस-पास 6 गांवों को मिलाकर नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाया गया है। 

रविकांत सिंह राजपूत - मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह की पहल पर केल्हारी के आस-पास 6 गांवों को मिलाकर नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाया गया है। राजस्व निरीक्षक मंडल में प.ह.न 8 बडकाबहरा, प.ह.न 9 मंहई, प.ह.न 10 ताराबहरा, प.ह.न 11 बिहारपुर, प.ह.न 12 सोनवाही और प.ह.न 13 पेन्ड्री गांव शामिल किए गए है। बताया जा रहा है कि, बीते दिनों केल्हारी में अनुविभागीय अधिकारी की पदस्थापना हुई है।

केल्हारी तहसील के पेंड्री को नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर हैं। ग्रामीणों ने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह के साथ ही जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। गौरतलब है कि, नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने के लिए विधायक रेणुका सिंह द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया था। विधायक के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया था। इसके बाद इसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है।

इसे भी पढ़ें...प्रो कबड्डी लीग में चमकेगा छत्तीसगढ़ का स्टार

पेंड्री बना नया राजस्व निरीक्षक मंडल

पेंड्री को नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनने से ग्रामीणों को राजस्व सम्बंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। इस मंडल के बनने से ग्रामीणों को जमीन सम्बंधित मामलों के निपटारे में काफी राहत मिलेगी। अब तक ग्रामीण क्षेत्र के किसान जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में आकर नक्शा, खसरा, खतौनी, भूमि संबंधित काम कराते आ रहे थे। लेकिन अब छोटे-छोटे राजस्व निरीक्षक मंडल गठित होने के बाद किसानों को सहूलियत होगी। किसानों की सुविधा के लिए नया राजस्व मंडल बनाया गया है। नए राजस्व निरीक्षक मंडल बनने से अब ग्रामीणों को लंबी दूरी भी नहीं तय करनी पड़ेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story