धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के आमंत्रण पर खरोरा क्षेत्र के भाजपाई और पत्रकार विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे।

सूरज सोनी- खरोरा। भाजपा मंडल खरोरा के प्रदेश एवं जिला के कार्यकर्ता विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा के आमंत्रण पर विधानसभा सत्र की कार्रवाई प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए विधानसभा पहुंचे। 

कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका, लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हासिल की। जनप्रतिनिधि और भाजपा मंडल के कार्यकर्ता इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने विधायक अनुज शर्मा के द्वारा उठाए गए तेजतर्रार सवालों का भी अवलोकन अपने समक्ष किया।

कार्यकर्ताओं ने विधायक के सवालों को भी सुना
कार्यकर्ताओं ने कहा कि, हम सभी लोगों को काफी प्रसन्नता एवं गौरव का अहसास हुआ। क्योंकि मूलभूत आवश्यकताओं क पुरजोर एवं सामान्य नागरिकों की अनिवार्य आवश्यकताओं को ख्याल में रखकर विधायक अनुज शर्मा ने सवाल उठाया। जैसे महाविद्यालय का विकास, रोड चौड़ीकरण, बिजली- पानी की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उनके द्वारा सवाल उठाया गया। 

अवैध क्रेशर पर भी अनुज शर्मा ने उठाए सवाल
साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से क्रेशर एवं पत्थर खदानों का भी सवाल उनके द्वारा उठाया गया। विधायक शर्मा के द्वारा आमंत्रित खरोरा मंडल के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से सुनीता अनिल सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा, रमेश शर्मा प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा, सूरज सोनी वरिष्ठ कार्यकर्ता, दीपक धनकर कार्यालय प्रभारी खरोरा मंडल के साथ पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।