Logo
election banner
6 अप्रैल को एक महिला ने बच्चे को थप्पड़ मारने का पति के साथ विवाद इस कदर बढ़ गया कि, महिला ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आत्महत्या  का मामला सामने आया है।  जहां महिला ने अपने बच्चे को थप्पड़ मारने का पति के साथ विवाद इस कदर बढ़ गया कि, महिला ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। मामले की पड़ताल करने के बाद टिकरापारा थाने की पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। घटना 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ नगर की है।

पुलिस के मुताबिक, सीमा निषाद के खुदकुशी करने के मामले में महिला के पति मुकेश निषाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार छह अप्रैल को किसी बात को लेकर सीमा ने अपने बच्चे की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज होकर मुकेश ने अपनी पत्नी के गाल पर तमाचा जड़ दिया। बच्चे को तमाचा जड़ने पर मुकेश ने अपनी पत्नी को डांट दिया। डांटे जाने से नाराज सीमा ने अपने पति को खुदकुशी कर लेने की धमकी दी। पत्नी की धमकी से नाराज होकर मुकेश ने अपनी पत्नी को तमाचा जड़ दिया और मायका छोड़ने की बात कही। मायका छोड़े जाने पर लोकलाज के भय से महिला ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल सीमा की घटना के दूसरे दिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पति से नाराज पत्नी ने लगाई फांसी

वही कुछ दिन पहले भी पति से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के झगड़े होना आम बात है। छोटी-मोटी लड़ाई अक्सर होती रहती है। लेकिन कई बार हर रोज के झगड़े इतने विवादित हो जाते हैं कि, पति या पत्नी में से एक व्यक्ति खुद को तबाह कर लेता है। ऐसा ही कुछ राजधानी रायपुर में हुआ है। एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे की इस बात सूचना डायल 112 को मिली, वैसे ही जवानों ने उस महिला की जान बचा ली। जवानों ने दरवाजा तोड़कर महिला को जान गवाने से बचा लिया गया। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है

महिला का इलाज जारी 

जवानों ने फांसी पर लटकने वाली महिला को तत्काल प्रभाव से एम्स में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, हमें सूचना मिली कि एक महिला आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उस महिला का अपने पति के साथ घरेलू विवाद हुआ है। जिसके बाद महिला नाराज हो गई और खुद को कमरे बंद करके आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।  

किसने दी जानकारी 

पति ने लड़ाई के बाद कमरा बंद करते ही दरवाजा खुलवाने का लाख कोशिश की, लेकिन पत्नी इतनी ज्यादा गुस्से में थी कि, उसने दरवाजा खोलना मुनासिफ नहीं समझा...जिसके बाद पति ने डायल 112 में कॉल करके सूचना दी और पुलिस से कहा कि, मेरी पत्नी आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उसे बचा लो...

महिला को कैसे बचाया गया 

सूचना मिलते ही जवानों ने महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला गया। महिला अपने गले में फांसी का फंदा डालकर झूल चुकी थी, लेकिन उन्होंने तुरंत उसे नीचे से उतार दिया है।
 

5379487