पंचतत्व में विलीन हुईं बृजमोहन अग्रवाल की मां: मारवाड़ी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्तादेवी ने मंगलवार शाम को अपनी अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। जहां मंत्री श्री अग्रवाल ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए।

पंचतत्व में विलीन हुई मंत्री अग्रवाल की मां...मारवाड़ी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार@brijmohan_ag @BJP4CGState pic.twitter.com/qfzMrbeHx6
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 28, 2024

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां की अंतिम यात्रा उनके निज आवास मौलश्री विहार से निकाली गई। जहां से महावीर गौशाला और रामसागर पारा भी ले जाया गया। इससे पहले उनके निवास स्थान पर सीएम विष्णुदेव साय, राज्यपाल विश्वभूषण, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री विधायक और सांसदों ने घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई नेताओं के ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
पिछले कई दिनों से चल रही थीं बीमार
मंत्री श्री अग्रवाल की मां पिस्ता देवी ने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। पिस्ता देवी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक और समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं। समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और यशवंत अग्रवाल की माता जी थीं।
राज्यपाल ने ट्वीट कर जताया दुख
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी के निधन पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ट्वीट कर निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोक-संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर जताया दुख
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उनकी माता जी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी की पूज्यनीय माता श्रीमती पिस्ता अग्रवाल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करें।
सीएम साय ने किया शोक व्यक्त
सीएम विष्णु देव साय ने शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पिस्ता देवी, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी, समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल की माता थीं।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त
शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि, मां का जाना जीवन से छांव के चले जाने जैसा होता है। मुझे छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिजनों को सबल दे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ट्वीट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ के माननीय धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी के निधन का समाचार दुखद है। मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है शोक की इस विकट परिस्थिति में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।