अनियंत्रित होकर पलटी मेटाडोर : साप्ताहिक बाजार जा रहे 10 व्यापारी घायल हो गए 

matador overturned
X
अनियंत्रित होकर पलटी मेटाडोर
धमतरी जिले में साप्ताहिक बाजार जा रहे 10 व्यापारी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

अंगेश हिरवानी- नगरी-सिहावा। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मेटाडोर पलटने से 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को धमतरी रेफर कर दिया गया है। वाहन सवार सभी लोग व्यवसायी थे जो नगरी-सिहावा के रानीगांव सांकरा से गरियाबंद के भूतबेड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे।

injured women
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार नगरी-सिहावा के व्यापारी साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सोंधूर रोड में लीलांज गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को धमतरी रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल हुलेश साहू को सिर पर गंभीर चोट लगी है। वहीं योगिता साहू सरंगपुरी निवासी को अंदरूनी चोट लगने के कारण धमतरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें....मोहला के 36 श्रमिक महाराष्ट्र में बंधक : मिर्ची तुड़ाई के लिए गए थे

बाजार जा रहे थे वाहन सवार सभी व्यापारी

नगरी- नगरी विकास खंड के रानीगांव सांकरा खमरिया अन्य गांव के किराना व्यापारी हॉट बाजार भूतबेड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल को साइड देने के चक्कर में सोंदूर रोड में लीलांज नदी के पास वाहन अनियंत्रित होने से पलट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मेचका थाना पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

ये हुए हैं घायल

जिसमे मेटाडोर का चालक केशव साहू, घायल का नाम नीराबाई निषाद, सोनी बाई निषाद, देवेंद्र साहू, राम साहू, लकी साहू, अभिजीत, हुलेश साहू , योगिता साहू, पुष्प कुमार साहू, अरुण साहू, हुलेश साहू घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल लोगों को धमतरी रेफर कर दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story