A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रविकांत सिंह राजपूत- मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ की भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने खोंगापानी नगर पंचायत में एक कार्यक्रम में वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किया था। सोशल मिडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि, हेलमेट है दुपहिया का गहना। आज खोंगापानी प्रवास के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भेंटकर, उन्हें गाड़ी चलाते समय हमेशा हेलमेट उपयोग करने के लिए संकल्प दिलाई। इस पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने पोस्ट कर तंज कसा है।
विधायक रेणुका सिंह की पोस्ट के कुछ देर बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया में विधायक रेणुका सिंह के वाहन में ब्लैक फ़िल्म लगी हुई वीडियो पोस्ट करते लिखा कि, आदरणीया बड़ी बहन दीदी रेणुका सिंह जी आज आपका सोशल मीडिया में एक पोस्ट देखकर आज मुझे एक चौपाई याद आ गई। उपदेश कुशल बहुतेरे। आपका छोटा भाई आपसे विनम्र आग्रह करता है कि, इस पर आप पहले स्वयं अमल करें। फिर दुसरो से वचन लें। दुसरो को सलाह देना आसान है, लेकिन खुद उस पर अमल करना बहुत मुश्किल होता है। ब्लैक फ़िल्म लगा यह वाहन दीदी का है।
इससे पहले भी कस चुके हैं तंज
आपको बता दे कि बीते एक सप्ताह से रेणुका सिंह और गुलाब कमरो में जुबानी जंग चरम पर है। गुलाब कमरो अपने हर पोस्ट पर विधायक रेणुका सिंह को काल्पनिक सीएम दीदी लिख रहे है, इसके जवाब में रेणुका सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि मुझसे जो उलझता है उसकी राजनीति ज्यादा दिन नहीं छल पाती है।
