महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति : महावीर कोचर चुने गए अध्यक्ष, संभालेंगे 2025 की कमान  

Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav Samiti, Mahavir Kochar, President election, Raipur, chhattisgarh news 
X
महावीर कोचर चुने गए महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव समिति के अध्यक्ष
महावीर कोचर महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 के अध्यक्ष चुने गए। वहीं महासचिव पद के लिए सिद्धार्थ डागा और कोषाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र डागा को सर्वसम्मिति से चुना गया।

रायपुर। महावीर कोचर सर्वसम्मति से महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 के अध्यक्ष चुने गए। वहीं महासचिव पद के लिए सिद्धार्थ डागा और कोषाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र डागा को सर्वसम्मिति से चुना गया। आम सभा में मौजूद समाजजन ने चुने गए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। राजधानी रायपुर में भी सकल जैन समाज के सभी लोग एक जुट होकर पूरे माह भर विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित कर जन्म कल्याणक मानते हैं। जिसके लिए महावीर जन्म कल्याणक माह महोत्सव समिति द्वारा हर साल अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मिति से समाजजन द्वारा किया जाता है।

भगवान महावीर के जीवन और शिक्षाओं को करते हैं याद

अध्यक्ष महावीर कोचर ने बताया कि, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जैन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। 2025 में महावीर जयंती का आयोजन चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि 10 अप्रैल 2025 को होगा। यह दिन जैनियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे जैन धर्म के 24 वें और आखिरी तीर्थंकर के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं। भगवान महावीर ने जैन धर्म की स्थापना की और उसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भगवान महावीर को जैन धर्म के संस्थापक और जन्म कल्याणक के रूप में भी माना जाता है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विशेष रूप से महेंद्र कोचर, विजय चोपड़ा, कमल भंसाली, यशवंत जैन, उदयराज पारख, मनोज लूंकड, अनिल बरडिया, निकुंज साचला, विकास धाडीवाल, अमित सुराणा, अतुल कात्रेला मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story