महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव : 15 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार, 21 अप्रैल को निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा 

lord mahavir
X
भगवान महावीर
रायपुर में सकल जैन समाज महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजन के लिए कार्यसमिति का गठन किया गया है। 21 अप्रैल को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

रायपुर। विश्व को जियो और जीने दो का संदेश देने वाले अहिंसा के प्रचारक भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव राजधानी रायपुर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव के आयोजनों की रूप रेखा तय करने के लिए सकल जैन समाज ने कार्यसमिति का निर्माण किया। इसमें मुख्य संरक्षक राजेश मूणत जी, संरक्षक गजराज पगारिया जी ,अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा जी,महासचिव, वीरेंद्र डागा जी,कोषाध्यक्ष अमित मूणत जी,कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा जी, प्रचार प्रसार मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन जी को बनाया गया है।

इसके अलावा सभी ट्रस्ट और मंदिरों के सदस्यों और महिला मंडलियों को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को है। सकल जैन समाज ने प्रतिदिन प्रभात फेरी, धार्मिक, सामाजिक और जीवदया को आत्मसात करते हुए धर्मावलंबी द्वारा 15 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल से शुरू कर दिया है। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर पूरे शहर में 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 21 अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

रजतमयी रथ में विराजमान होंगे भगवान महावीर

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने बताया कि, सकल जैन समाज के सानिध्य में विशाल शोभायात्रा में भगवान महावीर रजतमयी रथ में विराजमान होंगे। शोभायात्रा के साथ समाज के युवा और युवतियों द्वारा संचालित दिव्यघोष भगवान महावीर के गुणों की वंदना करते हुए जयघोष करेंगे। साथ ही भगवान महावीर के जीवन पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। शोभायात्रा में सभी मंदिर समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों के साथ विद्योदय युवा महासंघ, महिला मंडल, सोशल ग्रुप, अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद, बहुमंडल चौक, जिनवाणी वैयावृत्ति समिति, पाठशाला परिवार, महिला महासमिति, विभिन्न मंदिरों के दिव्यघोष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story