स्वागत की होड़ में मारपीट : राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे महासमुंद, दो गुटों में चले लाठी- डंडे

महासमुंद जिले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि, दोनों गुटों मे जमकर लाडी डंडे चले और कई लोगों के सर फूट गए। 

Updated On 2024-12-30 17:48:00 IST
मारपीट करते दोनों गुट

राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद  जिले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि, दोनों गुटों मे जमकर लाडी डंडे चले और कई लोगों के सर फूट गए। वहीं कई लोग घायल हो गए, वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज महासमुंद पहुंचे। जहां उनके स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों गुटों मे जमकर लाडी डंडे चले और कई लोगों के सर फूट गए। वहीं कई लोग घायल हो गए, वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और किसी तरह से मामला शांत करवाया। 

इसे भी पढ़ें... एक्शन में ACB : बहाली के लिए कोटवार से 50 हजार और बकरा मांगने वाला बाबू गिरफ्तार 

जिला प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना- वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

इस पूरे मामले को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि, जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं किये गए थे। दो गुटों में मारपीट होना काफी निंदनीय है और मैं इस घटना से काफी शर्मिंदा हूं। 

Similar News

एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दबिश: अपर कलेक्टर को बच्चों ने बताया अपना दर्द, कार्रवाई की मांग

लामनी बर्ड पार्क में पहुंच रहे नए मेहमान: बुद्धिमान ब्लू गोल्ड मकाऊ और नकल करने में माहिर अफ्रीकन ग्रे पैरट्स

धर्मांतरण से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाने: बोले- पुलिस प्रशासन ध्यान दे, वरना हम लोग बरतेंगे सख्ती