Logo
election banner
पुलिस कांस्टेबल के पत्नी की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर दिया था। महिला आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी जिससे तंग आकर उसने हत्या कर दी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में बीते दिनों पुलिस कांस्टेबल के पत्नी की हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की हत्या उसके ही प्रेमी जय सिंह ने की थी। हत्या के लिए आरोपी बाकायदा मुंबई से फ्लाइट पकड़कर रायपुर आया था। मर्डर करने के बाद ट्रेन से यूपी के इलाहाबाद में जा छुपा था। 

उल्लेखनीय है कि, 6 मार्च को आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में कॉन्स्टेबल शिशुपाल सिंह की पत्नी जॉली सिंह की लाश मिली थी। आरोपी घर गया और पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ फिर उसने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सैकडों सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। इस दौरान घर से निकलते हुए एक संदिग्ध युवक का फुटेज सामने आया। युवक के संबंध में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की गई लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई। चूंकि हत्या हुए एक सफ्ताह बीत चुका था। 

सोशल मिडिया से हुई आरोपी की पहचान 

वहीं आरोपी को तलाशना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। पुलिस ने मृतिका के सोशल मीडिया एकाउंट को खंगालना शुरू किया। इस दौरान मृतिका जॉली सिंह के चैट बॉक्स पर मुंबई निवासी जय सिंह का नाम दिखा। जय सिंह और जॉली सिंह के बीच में काफी बातें होती रहती थी। पुलिस ने आरोपी का लोकेशन तलाश कर उसकी पड़ताल शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि, जय सिंह यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला है और कुछ समय से मुंबई में रहकर जॉब कर रहा है। 

शादी का दबाव बना रही थी महिला 

पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल यूपी पुलिस को दी और आरोपी को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, जॉली सिंह के साथ उसका प्रेम संबंध था। चार सालों पहले ही दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। तब से ही दोनों के बीच बातें और मिलना जुलना था। जॉली सिंह कुछ दिनों से शादी का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर वह पुलिस में शिकायत की धमकी दे रही थी। इस बात से वह काफी परेशान था और इससे छुटकारा पाने के लिए उसने महिला की हत्या की प्लानिंग की। जिसके बाद वह फ्लाइट से 5 मार्च को मुंबई से रायपुर और महिला के घर गया। यहां पर दोनों के बीच शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
 

5379487