Logo
मुंगेली जिले के कलेक्टर ने लोरमी में निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। नालंदा परिसर, आत्मानंद स्कूल को लेकर सख्त निर्देश दिए।

राहुल यादव- लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शनिवार को लोरमी क्षेत्र में जारी विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। नालंदा परिसर के लिए चिन्हांकित स्थल पर उन्होंने बिल्डिंग एलिवेशन, लेआउट, प्रवेश द्वार, मुख्य भवन, गार्डन और पार्किंग व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही निर्माण स्थल पर सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड लगाने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और स्पष्ट चेतावनी दी कि, किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आत्मानंद स्कूल के अधूरे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए उन्होंने कार्यों को तेजी से पूरा करने और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

1निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
इसके अलावा कलेक्टर ने लोरमी फोरलेन पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। कोटा–लोरमी–पंडरिया फोरलेन परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने सड़क की लंबाई, चौड़ाई और डिजाइन की समीक्षा की। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थानों पर उचित साइनएज लगाने और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस दौरान ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

7