लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण की वोटिंग जारी, कवासी लखमा और महेश कश्यप ने परिवार के साथ डाला वोट

First Phase Vote
X
पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतार
पहले चरण के मतदान की प्रकिया बस्तर में जारी है। बस्तर के 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता वोट डालेंगे।

जगदलपुर- लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान की प्रकिया बस्तर में जारी है। बस्तर के 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं 1961 मतदान केंद्रों में से 96 संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इनमें बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा सबसे ज्यादा संवेदनशील केंद्र है। मतदान के लिए पूरे बस्तर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

बता दें, बस्तर सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप और कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा के बीच मुकाबला है। कवसी लखना ने सुकमा के नागारास में अपने परिवार के साथ मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद से जो लोग इतने वोट से नहीं जीते होंगे, उतना मैं इस बार जीतने वाला हूं। वहीं जगदलपुर में भाजपा प्रत्यासी महेश कश्यप मतदान के लिए अपनी धर्मपत्नी के साथ निकले और उन्होंने वोट डाला है।

किरण देव सिंह ने किया मतदान

जगदलपुर के फ्रेजरपुर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र आकर वोट दिया है। उन्होंने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर मतदान किया है।

kiran deo singh

पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया मतदान

कोंडागांव के सर्गीपाल गांव में पहुंचकर पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने वोट दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, साय सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। इसलिए इस बार हम भाजपा से अधिक सीट जीतने जा रहे हैं। वहीं उन्होंने जनता से वोट डालने की अपील भी की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story