Logo
election banner
नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर सीट के लिए मतदान जारी है। अब तक 28.12 फीसदी मतदान हुआ है।

जगदलपुर- लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर सीट के लिए मतदान जारी है। प्रथम चरण में बीजापुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव में सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। बस्तर में सुबह 5 बजे से वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। ऐसे में इन पूलिंग बूथों पर सुबह 11 बजे तक कितनी फीसदी मतदान हुआ है। यहां पर जानिए...
सुबह 11 बजे तक बस्तर में 28.12 फीसदी मतदान हुआ है...
1)    बीजापुर में 17.11 
2)    बस्तर में 35.78% 
3)    चित्रकोट में 35.81% 
4)    दंतेवाड़ा में 27.05% 
5)    जगदलपुर में 29.40% 
6)    कोंडागांव में 35.51% 
7)    कोंटा में 15.42% 
8)    नारायणपुर में 27.80% 

बस्तर में सुरक्षा के इंतजाम 

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान की प्रकिया बस्तर में जारी है। बस्तर के 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं 1961 मतदान केंद्रों में से 96 संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इनमें बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा सबसे ज्यादा संवेदनशील केंद्र है। मतदान के लिए पूरे बस्तर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

महेश कश्यप और कवासी लखमा के बीच मुकाबला 

बस्तर सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप और कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा के बीच मुकाबला है। कवसी लखना ने सुकमा के नागारास में अपने परिवार के साथ मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद से जो लोग इतने वोट से नहीं जीते होंगे, उतना मैं इस बार जीतने वाला हूं। वहीं जगदलपुर में भाजपा प्रत्यासी महेश कश्यप मतदान के लिए अपनी धर्मपत्नी के साथ निकले और उन्होंने वोट डाला है। 

5379487