A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- पीसीसी चीफ दीपक बैज आज प्रेसवार्ता लेने वाले हैं। दोपहर 1 बजे राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 1:30 बजे बलौदा बाजार जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। डोंगरिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 4:30 बजे रायपुर वापस आएंगे।
बता दें, पूर्व सीएम भूपेश बघेल का लगातार जनसंपर्क जारी है। आज बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और बेमेतरा का दौरा करेंगे। कसडोल, मालखरौदा, दगौरी में सभा को संबोधित करेंगे। बेमेतरा जिला के बेरला में रोड शो करेंगे। शाम 5.15 को भिलाई आ जाएंगे।
अंतिम चरण का मतदान 7 मई को
छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होना है। इस दिन बिलासपुर के साथ ही रायपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा और दुर्ग सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें से कई ऐसी सीटें हैं जहां राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने कभी नहीं जीती। इनमें बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, रायगढ़, रायपुर और सरगुजा लोकसभा सीट शामिल है। यह सीटें पिछले 23 साल से भाजपा का गढ़ बनी हुई हैं। प्रदेश में सरकार बनने के बाद भी कांग्रेस इसमें सेंध नहीं लगा सकी जबकि कांग्रेस के बड़े नेता इन सीटों पर चुनाव लड़ चुके हैं।
प्रदेश में लोकसभा की हैं कुल 11 सीटें
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 6, एसटी के लिए 4 और एससी वर्ग के लिए 1 सीट आरक्षित है। इसके साथ ही प्रदेश में मतदान के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मतदाताओं की बात करें तो विधानसभा चुनाव के बाद इनकी संख्या में 1 लाख 20 हजार 92 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 18 से 19 वर्ष के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं।
पिछली बार कांग्रेस ने जीते दो सीट
साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो, विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी ने केवल दो सीटें बस्तर और कोरबा ही जीती थीं। प्रदेश की शेष 9 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली थी। इस बार भाजपा के नेता सभी 11 सीटों पर जीत के दावे कर रहे हैं।
