लोकसभा चुनाव 2024 : तीसरे चरण में असली रण, अब तक प्रचार में भाजपा भारी, कांग्रेस उतरेगी आक्रामक तरीके से

Lok Sabha Elections 2024
X
Lok Sabha Elections
लोकसभा चुनाव में अब तक प्रचार के मामले में भाजपा पूरी तरह से भारी पड़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बीते एक माह से सांस- सांय सभाएं हो रही है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। दो चरणों के चुनाव हो गए हैं। अब तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होना है। अंतिम चरण के के चुनाव चु में प्रचार 5 मई को थम जाएगा, इसके पहले भाजपा और कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेताओं की लगातार सभाएं कराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सभाओं के मामले में अब तक भाजपा भारी पड़ी है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के ज्यादा राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं हुईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तीन, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव की एक सभा हो चुकी है। कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की एक और प्रियंका गांधी की दो सभाएं हुईं हैं।

तीसरे चरण में इन नेताओं की सभाएं तय

तीसरे चरण के लिए सबसे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह की दुर्ग लोकसभा के लिए बेमेतरा में एक दिन पहले सभा हो चुकी है। अब कांवोस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 29 अप्रैल को बिलासपुर के सकरी में और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 30 अप्रैल को शिवरीनारायण में, केंद्रीय मंत्री अमित शाह की एक मई को कोरबा में समा होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं कोरबा और दुर्ग लोकसभा के साथ ही रायपुर में एक रोड शो प्रस्तावित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी कुछ सभाओं की तैयारी है। भाजपा के और कई राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं की तैयारी है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तीन सभाएं मांगी हैं। सरगुजा, रायगढ़ और कोरबा में सभा कराने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसी के साथ कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने अब राजनांदगांव का चुनाव समाप्त होने के बाद भूपेश बघेल की भी सभी लोकसभाओं में सभाएं कराने की तैयारी की है।

साय की सभाएं सांय-सांय

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाएं ही सांय-सांय हो रही हैं। प्रदेश भाजपा संगठन ने उनकी हर विधानसभा में सभाएं कराने की रणनीति बनाई है। पहले चरण के चुनाव में बस्तर से प्रारंभ हुई श्री साय की सभाएं लगातार चल रही हैं। दूसरे चरण की लोकसभाओं के साथ ही तीसरे चरण की लोकसभा के विधानसभाओं में लगातार सभाएं हो रही हैं। पांच मई को चुनाव प्रचार थमने से पहले हर विधानसभा में उनकी सभाओं का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। एक दिन में श्री साय की दो से तीन सभाएं हो रही हैं

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story