आजीविका मिशन : प्रदेश की 56 लाख दीदियों को बनाया जाएगा लखपति, गोठान बनेंगे आर्थिक समृद्धि के केंद्र

Union Minister Giriraj Singh,Deputy Chief Minister Vijay Sharma
X
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ली ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उददेश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को देश की मुख्य धारा से जोड़ना और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये उनकी गरीबी दूर करना है।

रायपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत छत्तीसगढ़ की 56 लाख दीदियों को लखपति बनाया जाएगा। यह बात केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित सर्किट हाऊस में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कही। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ईश्वर साहू और सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा, देश की आर्थिक उन्नति में महिलाओं की भागीदारी 56 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत है, इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए महिलाओं को कृषि में भागीदारी बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैंकों के माध्यम से महिलाओं के नए उद्यम स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहान की दीदियों को लखपति बनाने का संकल्प लिया है। बिहान योजना के तहत 56 लाख दीदियों को लखपति बनाना हमारा संकल्प है। इसके अनुरूप पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रयास करने की आवश्यकता है।

अमृत सरोवरों के विकास पर भी जोर

केन्द्रीय मंत्री ने अमृत सरोवरों के व्यवस्थित विकास पर भी जोर दिया। ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जा रहे अमृत सरोवरों को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के आसपास वृक्षारोपण, पाथ-वे सहित सौंदर्गीकरण के कार्य किए जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए मनरेगा की राशि का उपयोग किया जा सकता है। बैठक में प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारिक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास के सीईओ भीम सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक पद्मिनी भोई, संचालक पंचायत रोक्तिमा यादव, नाबार्ड और एसबीआई के डीजीएम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनवरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।.

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story