haribhoomi hindi news
कांकेर जिले में एक तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़ें मुर्गे का शिकार करते हुए नजर आया। आए दिन शहर में जंगली जानवरों के बढ़ते मूवमेंट से लोगों में दहशत है।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया। शहर से सटे माकड़ी में तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़ें मुर्गे का शिकार कर रहा था। जिसका विडियो सामने आया है। आए दिन कांकेर में जंगली जानवरों की गतिविधियां  देखने को मिलती है। वहीं एक बार फिर तेंदुए के घुस आने से इलाके में दहशत का माहौल है। 

दरअसल, माकड़ी में तेंदुआ देर रात घर की दीवार पर चढ़ता है। उसके बाद वह मुर्गे का शिकार कर वहां से भाग जाता है। तेंदुए के शिकार का यह विडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गया है। 

 

7