एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर से परेशान थी लेडी डाक्टर : बॉय फ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर दी थी जान, गिरफ्तार

Deceased Dr. Pooja Chaurasia
X
मृतका डॉ. पूजा चौरसिया
11 मार्च को तिफरा के बाबजी कालोनी में स्थित उनके मां के घर पर डॉ. पूजा चौरसिया की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से महिला डॉक्टर का आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर महिला के बॉय फ्रेंड को गिरफ्तार किया है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, उसके बॉयफ्रेंड ने उन्हें बहुत प्रताड़ित किया है। जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने आत्महत्या की है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जिम संचालक से थी दोस्ती

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम डॉ.पूजा चौरसिया है। वह जिला अस्पताल में पदस्थ थी। बताया जा रहा है कि, उसकी दोस्ती सरकण्डा अशोक नगर निवासी सूरज पाण्डेय से थी। सूरज पाण्डेय जिम संचालक और रियल ईस्टेट का काम करता है। 11 मार्च के दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। वहीं 11 मार्च को तिफरा के बाबजी कालोनी में स्थित उनके मां के घर पर डॉ. पूजा चौरसिया की लाश मिली थी।

bilaspur
आरोपी गिरफ्तार

मां ने अमेरिका से लौटकर दर्ज कराई शिकायत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतका की मां रीता चौरसिया अमेरिका से अपने घर लौटी। उसके मां ने अमेरिका से लौटने के बाद उसके ब्वायफ्रेंड सूरज पाण्डेय पर हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story