Logo
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने अपने कार्यकाल का एक सफल वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों को सम्मानित किया।

यशवंत गंजीर- कुरूद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने अपने कार्यकाल का एक सफल वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों को सम्मानित किया। इसके साथ ही नगर के विकास की विस्तृत उपलब्धि रिपोर्ट पेश की। 8 मार्च 2025 को शपथ ग्रहण के बाद से अब तक के सफर को उन्होंने 'बदलता कुरूद' की संज्ञा दी।

​​अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने बताया कि उनके नेतृत्व में कुरूद को नगर पालिका का दर्जा मिला। विकास कार्यों के लिए राजस्व जुटाने हेतु दुकानों की नीलामी से 6 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की गई। प्रमुख उपलब्धियों में केनाल रोड से अतिक्रमण हटाकर स्वामी विवेकानंद मंगल भवन का निर्माण, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम उद्यान का जीर्णोद्धार और नए पालिका भवन हेतु 3 एकड़ भूमि का चिन्हांकन शामिल है। खेल सुविधाओं के लिए 8 करोड़ रुपये की लागत से अटल बिहारी बाजपेयी मैदान और इंडोर स्टेडियम का कार्य प्रगति पर है। 

President Jyoti Chandrakar gave information about future plans
अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी 

आदर्श शहर समृद्धि योजना' के तहत आगामी प्रस्ताव 
​अध्यक्ष ने भविष्य के लिए प्रस्तावित कार्यों की सूची साझा की, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं. जिनमें मुख्य चौराहों पर सिग्नल लाइट, सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट ब्रेकर की स्थापना। लोक सेवा केंद्र, आधार सेंटर और आधुनिक ई-लाइब्रेरी भवन का निर्माण। बाबा तालाब, वृंदावन सरोवर, जलसन और पैतू तालाब का सौंदर्यीकरण व सुरक्षा दीवार निर्माण। वार्ड 14 में स्कूल उन्नयन, पोस्टमार्टम भवन और सिविल अस्पताल के पास सर्वसुविधायुक्त शौचालय। पत्रकारों के लिए कार्यालय भवन, महतारी सदन, स्यान सदन और विभिन्न वार्डों में रैन बसेरा का निर्माण। चंडी मंदिर, मुस्लिम कब्रिस्तान और ईसाई कब्रिस्तान में शेड, बिजली व पेयजल व्यवस्था का विस्तार।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
​कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने पत्रकारों को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताया। इस अवसर पर पार्षद महेन्द्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, राजकुमारी ध्रुव, कविता चंद्राकर, भाजपा नगर अध्यक्ष भोजराज चंद्राकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, महामंत्री भूमिका सिन्हा और युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

5379487