महिलाओं का रहेगा दबदबा : कुरुद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया हुई पूर्ण

Dhamtari Collectorate
X
धमतरी कलेक्ट्रेट
धमतरी जिले के क्षेत्र कुरुद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गांव की सरकार चुने जाने के लिए बीते 9-10 जनवरी को ड्रा निकालकर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। 

यशवंत गंजीर- कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के क्षेत्र कुरुद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गांव की सरकार चुने जाने के लिए बीते 9-10 जनवरी को ड्रा निकालकर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें जनपद अध्यक्ष के एक पद, 25 जनपद सदस्यों एवं 108 सरपंच पदों के साथ पंचों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया अपनाई गई। पूरी आरक्षण प्रक्रिया में एक तस्वीर साफ साफ दिखाई दी कि इस बार महिलाओं का दबादबा देखने को मिलेगा।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कुरुद जनपद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें उक्त पद हेतु अनारक्षित महिला की घोषणा हुई है। ततपश्चात शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे जनपद पंचायत कुरुद के सभागार में सर्वप्रथम आने वाले कुल 25 जनपद सदस्यों उसके बाद दोपहर 01 बजे से सरपंचों की आरक्षण की प्रक्रिया अपनाई गई। पंचों का आरक्षण गुरुवार को ही कर लिया गया था। बात करे जनपद सदस्यों के आरक्षण की तो इस बार भी 60 फीसदी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित किया गया। वहीं 25 में से 11 सीट ऐसे है जिसे मुक्त रखा गया है जिसमे महिला व पुरुष दोनों ही उम्मीदवार हो सकते है। ऐसे में यदि सभी जनपद क्षेत्रो में मजबूत महिला प्रत्याशी मिले तो पूरे 25 में से 25 सीट महिलाओं के कब्जे में हो सकता है। वहीं बात करे सरपंच पदों के लिए तो कुल 108 पंचायतों में 11 सीट अनुसूचित जाति, 10 सीट अनुसूचित जनजाति, 33 सीट अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 54 सीटों को सामान्य घोषित किया गया है। इसमें भी सर्वाधिक महिलाओं के लिए 55 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। शेष सीटों पर यहां भी महिला व पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकेंगे।

13 सामान्य, 07 ओबीसी, 03 एससी व 03 एसटी के लिए आरक्षित

मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत कुरुद में जनपद सदस्यों के लिए अपनाई गई आरक्षण प्रक्रिया में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 सेमरा (सि) में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 02 तर्रागोंदी में अनारक्षित मुक्त, 03 भेण्डरा हेतु।अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 04 गाढाडीह (रा) में अनारक्षित महिला, 05 सुपेला के लिए अनारक्षित महिला, 06 कोसमर्रा हेतु अनारक्षित महिला, 07 भुसरेंगा अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, 08 बगौद में अनुसूचित जाति मुक्त, 09 कातलबोड़ अनारक्षित महिला, 10 मंदरौद अनारक्षित महिला, 11 परखन्दा अनुसूचित जनजाति मुक्त, ।12 गुदगुदा।अनारक्षित महिला, 13 सिवनिकला अनारक्षित मुक्त, 14 नारी अनारक्षित मुक्त, 15 धूमा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला,।16. अछोटी।अनुसूचित जाति महिला, 17 मरौद अनारक्षित मुक्त, 18 जोरातराई (अ) अनारक्षित मुक्त, 19 सिर्री ,अनारक्षित महिला, 20 कोडापार अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, 21 दरबा अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, 22 अंवरी।अनुसूचित जाति महिला, 23 चर्रा अनुसूचित जनजाति महिला, 24 जीजामगांव अन्य पिछडा वर्ग महिला एवं 25 मडेली हेतु अनारक्षित मुक्त घोषित हुई है।

55 सीटों पर लड़ेगी महिलाएं

शुक्रवार को दोपहर सरपंच पदों के लिए भी आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई। 11 पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित किया गया जिसमें ग्राम पंचायत सिरसिदा मुक्त, दर्रा मुक्त, अछोटी मुक्त, अटग महिला, चरोटा महिला, कोर्रा महिला, कन्हारपुरी महिला, मंदरौद मुक्त, संकरी मुक्त, जुगदेही महिला एवं गाडाडीह (रा) महिला शामिल है। इसी क्रम में 10 सीटों को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया जिसमें ग्राम पंचायत थुहा मुक्त, जोरातराई (न) मुक्त, हंचलपुर महिला, कचना मुक्त, मुल्ले महिला, नवागांव (क) मुक्त, कोलियारी महिला, सिवनिकला मुक्त, भेंडरा महिला, एवं खर्रा में महिला शामिल है। इसी प्रकार 33 सीट को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है जिसमे ग्रापं. बोरझरा महिला, हथबन्द मुक्त, सिर्री मुक्त, बगौद महिला, मौरिकला महिला, मोंगरा महिला, दहदहा मुक्त, कमरौद मुक्त, भाठागांव महिला, कुम्हारी महिला, भेंडसर महिला, चटोद मुक्त, इर्रा मुक्त, चिंवरी मुक्त, गोजी मुक्त, कुहकुहा मुक्त, चर्रा मुक्त, कुर्रा महिला, जोरातराई (सी) महिला, दरबा महिला, परखन्दा महिला, सेमरा (बी) महिला, सिंधौरीखुर्द महिला, चारभाठा महिला, कठौली मुक्त, भोथली मुक्त, गाडाडीह (आर) महिला, उमरदा महिला, गातापार(आ) मुक्त, कोकड़ी (खै) महिला, रामपुर मुक्त, गातापार (को) मुक्त शामिल है।

सभी वर्गों के लोग लड़ सकेंगे चुनाव

इसी प्रकार शेष 54 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित वर्ग में रखा गया है जिसमे सेमरा (सी) मुक्त, कोसमर्रा मुक्त, देवरी महिला, बगदेही मुक्त, भैसमुंडी मुक्त, तर्रागोंदी मुक्त, जोरातराई (आ) महिला, नवागांव(थू) महिला, अंवरी मुक्त, सुपेला मुक्त, सिलिडीह महिला, सिलतरा मुक्त, भैसबोड महिला, फुसेरा महिला, कोडापार मुक्त, चोरभठ्ठी मुक्त, सिंधौरीकला मुक्त, सेलदीप मुक्त, परसवानी मुक्त, मेंडरका मुक्त, बंजारी महिला, नवागांव(उ) मुक्त , सिलौटी मुक्त, भेंडरवानी मुक्त, भुसरेंगा महिला, डांडेसरा महिला, कातालबोड मुक्त, बानगर मुक्त, गुदगुदा महिला, गोबरा महिला, राखी महिला, सिहाद महिला, पचपेड़ी मुक्त, मरौद महिला, बकली मुक्त, कोकड़ी(नारी) मुक्त, नारी महिला, धुमा महिला, परसठठी मुक्त, कोडेबोड़ मुक्त, सिर्वे महिला, सिलघट महिला, जारवायडीह महिला, कुल्हाड़ी महिला, करगा महिला, जी-जामगांव मुक्त, मडेली महिला, सरबदा महिला, गणेशपुर मुक्त, बांगोली महिला, बिरेझर महिला, कोटगांव महिला, खुरसेंगा मुक्त एवं चरमुड़िया के लिए महिला सीट आरक्षित है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story