Logo
election banner
Kumhari Road Accident Update: हादसे का शिकार लोग केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कंपनी ने मृतकों के परिवार के 10-10 लाख रुपए और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है। सीएम विष्णु देव साय ने भी दुख जताया है।

Kumhari Road Accident Update: छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार, 9 अप्रैल की रात कुम्हारी इलाके में कर्मचारियों से भरी बस 59 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि 14 लोग घायल हो गए। इनमें 10 की हालत गंभीर है। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। 

उधर, केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को रायपुर एम्स और अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 

डिस्टलरी से वापस लौट रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात 8.30 बजे हुई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि हादसा जिले के कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में करीब 40 लोग सवार थे। चौधरी ने कहा कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कलेक्टर ने कहा कि घायलों में से बारह को रेफर कर दिया गया और उन्हें एम्स (रायपुर) में रेफर कर दिया गया। जबकि शेष दो का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे सभी वर्तमान में स्थिर स्थिति में हैं और हम उन्हें सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान कर रहे हैं।

कलेक्टर ने बताया कि बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Chief Minister Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है।

सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। लिखा कि दुर्ग में कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से मुझे दुख हुआ। मुझे यह भी खबर मिली कि दुर्घटना में 11 कर्मचारियों की दुखद मौत हो गई। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। घायल कर्मचारियों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

5379487