haribhoomi hindi news
छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर क्षेत्र से अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण का अपहरण हुआ है।

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैकुंठपुर क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रही सहायिका को बीच रास्ते से जबरन कार में बिठाकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

घर से थोड़ी ही दूर पर अपहरण
मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर से लगे आंगनबाड़ी केंद्र चेर में पदस्थ सहायिका आशा प्रजापति रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। तभी घर से कुछ दूरी पर सफेद अल्टो कार में सवार एक व्यक्ति ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। घटना को आसपास के लोगों ने देखा और तत्काल इसकी जानकारी पीड़िता के पति को दी। 

परिचित बताया जा रहा अपहर्ता
सूचना मिलते ही पीड़िता का पति स्थानीय पार्षद के साथ बैकुंठपुर सिटी कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र बसोर नामक व्यक्ति, जो पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है, इस घटना में संलिप्त है। 

आरोपी और पीड़िता के फोन बंद
फिलहाल आरोपी और पीड़िता दोनों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी और पीड़िता का पता लगा लिया जाएगा।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7