Logo
कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद डाला। तीनों की मौके पर मौत हो गई।

उमेश यादव- कोरबा। भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार 3 युवकों को रौंदते हुए ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने की वजह से तीनों युवक उसके नीचे दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि, ट्रक की तेज रफ्तार बना दुर्घटना का कारण बना। घटना पाली क्षेत्र के ग्राम नूनेरा की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रक चालक की वजह से हुआ, जिसने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचल दिया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया है। 

Korba Road Accident

मृतकों की हुई शिनाख्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोरबा जिले के पाली के समीप एक ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार बृजपाल सिंह कंवर वल्द सहदेव मरावी मंगल सिंह वल्द सुखनाथ और ओमप्रकाश वल्द मंगल सिंह नामक तीन युवकों के ऊपर चढ़ गया और उसके बाद ट्रक वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि, युवकों को संभलने का कोई मौका तक नहीं मिला।

काफी मशक्कत के बाद हटाया गया ट्रक
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ट्रक के पलट जाने के कारण शव उसके नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया। 

ग्रामीणों ने लगाया जाम
इस दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है उनकी मांग है की तीनों मृतकों के परिजनों को 50, 50 लाख रुपए मुआवजा, संस्थान में नौकरी चौक चौराहे पर सीसीटीवी और यहां से गति सीमा 40 किलोमीटर निर्धारित किए जाने की मांग की गई  है।

पुलिस मौके पर पहुंची
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

7