पत्नी से अनबन पर दामाद ने कर डाला कांड : ससुराल के 9 लोगों के खाने में मिला दिया जहर, सभी अस्पताल में भर्ती

District Hospital
X
जिला अस्पताल
कोरबा जिले में दामाद ने ससुराल परिवार के 9 लोगों को जहर दे दिया। जिसके बाद सदस्यों की हालत गंभीर हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दामाद ने ससुराल परिवार के 9 लोगों को जहर दे दिया। जिसके बाद सदस्यों की हालत गंभीर हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि, पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिसके बाद उसने जहर दे दिया।

परिजनों का आरोप है कि, पेंड्रा निवासी पहलवान सिंह धुर्वे खाने के टाइम अपने ससुराल पहुंचा था। जहां उसने मौका देख कर खाने में जहर मिला दिया। खाने के बाद एक के बाद एक उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिसके उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला पसान थाना क्षेत्र के पत्थरफोडा गांव का है। सभी का इलाज पेंड्रा जिला अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें... रायपुर-दुर्ग से चार ठग गिरफ्तार : शेयर ट्रेडिंग, गूगल रीव्यू टास्क के नाम पर करते थे ठगी

रायपुर- दुर्ग से चार ठग पकड़ाए

रायपुर में शेयर ट्रेडिंग, गूगल रीव्यू करने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के लिए बैंक अकाउंट, सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में रेंज साइबर पुलिस ने सात जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार जालसाज रायपुर तथा दुर्ग के रहने वाले हैं। तीन करोड़ रुपए की ठगी के पांच अलग- अलग मामलों में पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जालसाजों की मदद करने वाले चार स्थानीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जालसाजों के अकाउंट से 70 लाख रुपए होल्ड कराया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story