अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म : घर छोड़ने के बहाने बिठाया कार में, कई दिनों की ज्यादती, गोवा भी ले गए

All four accused are in police custody
X
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी
अंबिकापुर जिले में चार युवकों ने जबरन महिला का अपहरण कर उसे गोवा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी महिला के परिचित ही हैं।

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में चार युवकों ने जबरन महिला का अपहरण कर उसे गोवा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी महिला के परिचित ही हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों से तीन मोबाइल और एक कार को भी जब्त किया है।

मामले का खुलासा करते हए पुलिस ने बताया कि, यह घटना अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अजिरमा की है। जहां 15 जनवरी को महिला हॉस्टल से बहन के घर जाने के लिए निकली थी। तभी आरोपियों ने पीड़ित महिला को बहन के घर छोड़ने का झांसा दिया और कार में बिठा लिया। जहां दोनों रिश्तेदारों के अलावा दो सख्स पुष्पराज और संजय भी कार में मौजूद थे। चारों आरोपियों में से दो आरोपी शुभम और अंशु पीड़ित महिला के रिश्तेदार हैं। कार में बैठते ही ज़बरन पीड़ित महिला को गोवा ले गए। जहां करीब एक हप्ते तक चारों आरोपियों ने महिला के साथ गैंग रेप किया। जिसके बाद आरोपी उसके बहन के घर छोड़कर फरार हो गए।

अंबिकापुर- चार युवकों ने जबरन महिला का अपहरण कर गोवा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया...मामले की जानकारी देते एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो #Chhattisgarh #Kidnapping@CG_Police #accused pic.twitter.com/R0akGmvHNt
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 6, 2024

तीन मनेन्द्रगढ़ से और एक सूरजपुर से पकड़ाया

घटना के बाद से महिला डरी हुई थी परिजनों को बताने के बाद पीड़ित महिला ने गांधीनगर थाने में चारो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वही पुलिस ने तीन आरोपी को एमसीबी जिला के मनेन्द्रगढ़ और सूरजपुर जिला के कुम्दा से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story