बीजेपी नेत्रियों के बयान पर खेड़ा का पलटवार : राधिका बोलीं- रामनवमी के दिन नहीं बोलना था झूठ, 'मां' को देकर गईं धोखा 

Congress national spokesperson Radhika Kheda
X
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई नेत्रियों के प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि, रामनवमी जैसे पवित्र दिन को तो छोड़ ही देना था। आज तो झूठ नहीं बोलना चाहिए था।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई नेत्रियों के प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके इस बयान के बाद आज कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, रामनवमी जैसे पवित्र दिन को तो छोड़ ही देना था। आज तो झूठ नहीं बोलना चाहिए था।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने आगे कहा कि, वे भाजपा की चाइनीज़ गारंटी पर कांग्रेस छोड़कर गई हैं। जबकि पार्टी ने उन्हें पहचान दी है और पहचान देने वाली तो मां होती है। जो मां को धोखा देता है उसे तो भगवान भी माफ़ नहीं करते हैं। जो महिलायें अपमान और दुर्व्यवहार की बात कर रही है।उन्हें ज़िला पंचायत अध्यक्ष, नगरनिगम अध्यक्ष, महापौर जैसे पद किसने दिए। अपमानित करते हुए किसी को ऐसे पद पर पहुंचाने के लिये ना मदद की जाती है और ना टिकट दी जाती है।

बीजेपी की सरकार में राज्य क्राइम में टॉप 5 पर था

उन्होंने आगे कहा कि, जिस पार्टी में ये महिलाएं शामिल हुई हैं, उनकी सरकार में छत्तीसगढ़ क्राइम के मामले में टॉप फाइव में था। हमारी सरकार क्राइम के मामलों में राज्य को बीसवें से भी नीचे लाई। इन महिलाओं को ये नहीं बोलना चाहिए क्योंकि जिस पार्टी में ये गई। उस पार्टी ने भानुप्रतापुर के उप चुनाव में पॉक्सो एक्यूस्ड को टिकट दिया। कांकेर के प्रत्याशी के ऊपर आदिवासी महिला उत्पीड़न का मामला है। वो महिला भी कहां है ये किसी को नहीं पता। जो पार्टी खुद शोषण करने, अभद्रता करने और ऐसे लोगों को टिकट देने में लिप्त है। ये महिलाएं ऐसे पार्टी में जाकर सेफ महसूस कर रही हैं।

500 रुपए के सिलिंडर का जनता कर रही इंतजार

महिलाओं द्वारा कांग्रेस पार्टी पर झूठे वादे करने के आरोप पर राधिका खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के अधूरे वादों पर बात करने वाली महिलाएं ये भूल गई हैं कि, 500 रुपए के सिलिंडर का जनता को आज भी इंतज़ार हैं। महतारी वंदन का वादा मोदीजी करके गए, ऑन रिकॉर्ड सिर्फ़ 30 प्रतिशत महिलाओं को मिला, 70 प्रतिशत महिलाए 1000 रुपए के इंतज़ार में हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story