सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा ने ग्राम मांठ में भव्य स्वागत किया। श्री बघेल छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला मांठ पहुँचा, 'कका अभी जिंदा है' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष उद्यो राम वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
श्री बघेल ने गाड़ी से उतरकर सभी कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि जनता के हक की लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए। धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्या और मनरेगा के मुद्दों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को मजबूती से डटे रहने का निर्देश दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद ने खरोरा ब्लॉक में नई जान फूंक दी है। आने वाले समय में 'मनरेगा बचाव संग्राम' और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी
स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से: आनंद गिलहरे, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र गिलहरे, अंकित वर्मा, खूबी डहरिया, शशांक चंद्राकर, पन्ना देवांगन, बैसाखू यदु, देवप्रकाश पैकरा, प्रदीप मड़रिया, कपिल नशीने, जीतेन्द्र चंद्राकर, तोकेन्द्र गायकवाड़, भानुप्रताप भट्ट, मुकेश साहू, मुकेश ठाकुर, गबर सिंह नायक, तुला राम बघेल, दिनेश वर्मा, राकेश देवांगन, हरीश वर्मा, रेशम वर्मा, सहित सैंकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।










