अजय सुर्यवंशी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अपनी दीदी के घर मेहमानी कर घर लौट रही 35 वर्षीय महिला व उसकी नाबालिग बेटी का रास्ता रोककर 9 बदमाशों ने छेड़छाड़ की और बच्ची के साथ रेप किया।
9 बदमाशों को एक साथ देखकर दहशत में आई महिला वहां से भागकर अपने रिश्तेदारों को बुलाने चली गई। इसी दौरान बदमाशों ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को जंगल में ले जाकर अंजाम दिया। घिनौनी हरकत के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
जशपुर जिले में 35 वर्षीय महिला और उसकी नाबालिग बेटी का रास्ता रोककर 9 बदमाशों ने छेड़छाड़ की और बच्ची के साथ रेप किया। @JashpurDist @SpJashpur #Chhattisgarh pic.twitter.com/d2YBBmnQUT
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 21, 2026
बच्ची ने परिजनों को बताई घटना
जब प्रार्थिया 35 वर्षीय महिला अपने परिजनो के साथ नाबालिग बच्ची को लेने पहुंची तो पीड़ित बच्ची ने घटना के सम्बंध में परिजनों को बताया। जिसके बाद बदमाशों ने परिजनों को पैसे देकर मामले को दबाने का प्रयास भी किया।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
जिस पर नारायणपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा व 17 वर्षीय अपचारी बालक सहित अन्य 7 सह आरोपियों समीर मिंज, टेलेस्फोर मिंज, आनंद मिंज, रितेश टोप्पो, सुनीत तिर्की, अविनाश तिर्की, सत्य मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर छेड़छाड़, दुष्कर्म, पॉस्को सहित आधा दर्जन से अधिक धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।










