बदमाशों ने सांड पर सरिया से किया हमला : गुस्साए ग्रामीण पहुंचे थाने, शिकायत करवाई दर्ज 

Bull
X
सांड
कवर्धा जिले के सोढ़ा गांव में अज्ञात बदमाशों ने सरिया से सांड पर हमला कर दिया। सांड के शरीर से अब तक सरिया नहीं निकाला जा सका है।जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। 

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सोढ़ा गांव में अज्ञात बदमाशों ने सरिया से सांड पर हमला कर दिया। सांड के शरीर से अब तक सरिया नहीं निकाला जा सका है।जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

दुर्ग में युवक ने गर्भवती गाय को मारा चाकू

उल्लेखनीय है कि, दुर्ग जिले के रुआबांधा में एक युवक ने गर्भवती गाय पर चाकू से हमला कर दिया। गाय लगभग 4 से 5 महीने की गर्भवती है। आरोपी ने पहले चाकू मारा, जिसके बाद गाय खुद को बचाने आगे भागी तो आरोपी युवक भी अपना चाकू निकालने गाय के पीछे- पीछे दौड़ा। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गाय के मालिक और पशु प्रेमियों ने मिलकर आज सुबह भिलाई नगर थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें... लोफर युवक ने गाय को मारा चाकू : डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाला, आरोपी CCTV में कैद

डॉक्टर ने पेट से निकाला चाकू

सुबह गाय के मालिक ने जब उसके पेट में घुसे चाकू को देखा, तो उसने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गाय के पेट से चाकू निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा। वहीं मामले की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिग देखी तो पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। ⁠वहीं आरोपी फरार है और पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल गाय की हालत स्थिर बताई जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story