सीएम निवास बगिया में कन्या पूजन : साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बेटियों के पखारे पांव, अपने हाथों से कराया भोजन

Kanya Pujan CM Niwas Bagiya
X
साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने नव कन्याओं को भोजन कराया
सीएम निवास बगिया में दुर्गा अष्टमी पर नव कन्या पूजन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय नेे नव कन्याओं को भोजन कराया।

खुर्शीद कुरैशी-जशपुर। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सीएम निवास बगिया में नव कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने श्रद्धा भाव से नव कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया।

Kaushalya Sai
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने नव कन्याओं का लिया आशीर्वाद

पूजा-अर्चना की भव्यता

पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक पूजन से हुई। कौशल्या साय ने सभी नव कन्याओं का पैर धोकर, उन्हें तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका आर्शीवाद लिया। इस पूजन में कन्याओं को मिठाई, फल, और उपहार भी दिए गए।

 Kaushalya Sai
नव कन्याओं को अपने हाथों से भोजन करती हुई कौशल्या साय

इसे भी पढ़ें... सेवा को मिली सराहना, डोंगरगढ़ में पुलिसवालों ने दृष्टिबाधित बच्चों को दर्शन कराया

धार्मिक आस्था का प्रतीक

नव कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसे देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के रूप में देखा जाता है। कौशल्या साय ने कहा कि, नव कन्या पूजन हमारे समाज की उस आस्था का प्रतीक है, जिसमें कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। यह आयोजन हमारी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं की रक्षा करने का प्रयास है। पूजन के बाद सभी नव कन्याओं को पारंपरिक भोजन कराया गया। भोजन में पूरी, हलवा, चना, और अन्य व्यंजन परोसे गए। कौशल्या साय ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसकर आदरभाव प्रकट किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिलाएं भी इस आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुईं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story