A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा दिया था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान एक दिन बाद आरोपी खुद थाने में आकर सरेंडर किया। मामना सीपत थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम कुशल प्रसाद साहू था। वह किसान था। वह सेलर गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को वह अपने खेत में लगें फसल देखने के लिए गया था और वह रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी मिली।
पिता- पुत्र के बीच हुआ था विवाद
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि, कुशल का बेटे दीपक साहू से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच गांव में विवाद हुआ। गांव के लोगों ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया था।
आरोपी दूसरे राज्य भागने के फिराक में थे
घटना के बाद से दीपक फरार था। पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन वह नहीं मिला। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दीपक आसपास के गांव में रहा , फिर दूसरे दिन सुबह वह रायपुर चला गया। रायपुर से दूसरे राज्य भागने की फिराक में था, लेकिन अचानक उसका मन बदला और बुधवार की रात बिलासपुर लौट गया, फिर खुद थाने में आकर सरेंडर किया।
आरोपी अपने भाभी से शादी करना चाहता था
दीपक ने बताया कि, उसके पिता के साथ 2016 से विवाद चल रहा था। उसकी शादी नहीं हुई और वो अपनी भाभी के साथ रहता है। उसके साथ शादी करना चाहता है। उसके पिता ने बंटवारे में कम जमीन दी थी। पिता उसके हिस्से की जमीन को हड़पना चाहता था। आरोपी बेटे ने कहा कि पिता से विवाद होने पर उन्होंने गांव में सार्वजनिक रूप से उसे पिटवाया था। उसकी हत्या कराने के लिए सुपारी भी दी थी, जिसके बाद से वो अपने पिता को जान से मारने का मन बना लिया था। मौका मिलते ही पिता को मौत का घट उतारा दिया। फिलहाल पुलिसने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
