haribhoomi hindi news
जशपुर जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपोड़ी में ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अजय सुर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपोड़ी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। टेंट सामान से लदे एक ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान देवांगन सिदार के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक दिन पहले ही हुई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, देवांगन अपनी ही शादी का टेंट सामान छोड़ने पास के गांव जा रहा था। उसके साथ तीन दोस्त भी ट्रैक्टर में सवार थे। इसी दौरान ढलान पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चारों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवांगन सिदार की हालत नाजुक देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

The wedding took place a day before
एक दिन पहले हुई थी शादी 

घायल युवकों का अस्पताल में इलाज जारी 
वहीं, हादसे में घायल अन्य तीन युवकों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम छा गया है। नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी कि यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पत्थलगांव पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।

7