छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खुर्शीद कुरैशी- जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार दीपू बगीचा के समीप स्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि, स्वर्गीय जैन का सामाजिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 

इन्होंने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरहुल सरना महोत्सव में ग्रामीण देवी-देवताओं की विधि विधान से की पूजा-अर्चना 
वहीं सीएम साय गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जशपुर पहुंचे। जहां दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल सरना महोत्सव में वे शामिल हुए। जशपुर में हिन्दू उरांव समाज द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज से हर साल दीपू बगीचा में सरहुल सरना पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 

उरांव समाज के पुजारी तीन दिनों तक रखते हैं उपवास
सरहुल पूजा में  'साल वृक्ष की पूजा' की जाती है यह प्रकृति, धरती माता और सूर्य के मिलन का उत्सव है। जहाँ उरांव समाज के लोग धरती और प्राकृतिक शक्तियों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उरांव समाज के पुजारी तीन दिनों तक उपवास रखते हैं और नए मिट्टी के घड़ों में सखुआ (साल) के फूल अर्पित कर पूजा करते हैं। माना जाता है कि इन फूलों में 'सरना देवी' निवास करती हैं। 

सीएम साय ने की पूजा-अर्चना 
सरहुल पूजा के अवसर पर जशपुर पहुंचे सीएम साय ने प्राकृतिक और ग्रामीण देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा कर सुख शांति और मंगलय की कामना की है। इधर पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को चैत्र हिन्दू नववर्ष बधाई दी है। साथ विधानसभा में धर्मांतरण के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता डील विधेयक पेश होने पर उन्होंने कहा कि इस विषय चर्चा होगी साथ ही बिल पास होगी।