जशपुर जिले के असामाजिक तत्वों ने प्राचीन हिंदू मंदिर में घुसकर वहां पर रखी भगवान की प्रतिमा को खंडित कर दिया और वहां का झंडा भी जला दिया है। 

अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के असामाजिक तत्वों ने प्राचीन हिंदू मंदिर में भगवान की प्रतिमा को खंडित कर दिया और झंडा जला दिया है। सोमवार की सुबह स्थानीय लोग पूजा करने के लिए पहुंचे तो वे हैरान हो गए। मामले की जानकारी मिलने VHP के लोग पहुंचे और अज्ञात असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। यह पूरी घटना आस्ता थाने के धरधरी गांव की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यहां स्थित प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में पेड़ से बंधे धार्मिक झंडे को जला दिया। इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। कई महिलाएं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और रो पड़ीं। सूचना मिलते ही VHP के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। 

एसएसपी ने दी मामले की जानकारी 
इस मामले को लेकर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद जशपुर SDOP समेत अस्ता थाना पुलिस काे घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)