अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन: सीएम साय ने जवानों को दी बधाई, घायल जवानों को किया रायपुर रिफर

Referring injured soldiers to Raipur
X
घायल जवानों को रायपुर रिफर करते हुए
अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी।

रायपुर। अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट कर मुख्यमंत्री साय ने लिखा- नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले के सीमाक्षेत्र ग्राम मुंगेडी, गोबेल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। मैं उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंच के ही दम लेगी। इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

tweet

मुठभेड़ में घायल जवान रायपुर रिफर

वहीं नारायणपुर में मुठभेड़ में घायल तीन जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। घायल जवानों में एएसआई कचरू कोर्राम (आत्मसमर्पित नक्सली) सहित मंगलू कुमेटी और भरत राम गरत शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story