इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत : शरीर में दर्द होने पर झोलाछाप डॉक्टर के पास गई थी, परिजनों ने की जांच की मांग 

Injection, Woman death, Quack doctor, Ambikapur
X
अस्पताल में मौजूद मृतिका के परिजन
 अंबिकापुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। शरीर में दर्द होने के बाद गई थी डॉक्टर के पास।  

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत हो गई। शरीर में दर्द होने के कारण झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया था। जिसके बाद अचानक महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका बसंतपुर थाना इलाके के ग्राम भलोईझोर की रहने वाली है। झोला छाप डॉ विनोद वर्मा गोवर्धनपुर का है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story