Logo
देश की अग्रणी एग्री-फूड कंपनी आईबी ग्रुप ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रोटीन कमी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया।

राजनांदगांव। विश्व प्रोटीन दिवस के अवसर पर देश की अग्रणी एग्री-फूड कंपनी आईबी ग्रुप ने 'हर घर हर दिन चिकन प्रोटीन' शीर्षक से एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान संचालित किया। यह अभियान कश्मीर से कन्याकुमारी तक 20 राज्यों की 2,500 से अधिक तहसीलों में एक साथ चलाया गया। अभियान का उद्देश्य भारत में महिलाओं और बच्चों में व्याप्त 73 प्रतिशत प्रोटीन की कमी के प्रति जागरूकता लाना था। आंकड़ों के अनुसार देश में हर 10 में से 7 महिलाएं और बच्चे पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पा रहे हैं, जो एक गंभीर पोषण चुनौती बन चुकी है।

इस बड़े जनसंपर्क अभियान का मुख्य फोकस ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों को उनके दैनिक आहार में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करने के महत्व के बारे में शिक्षित करना रहा। आईबी ग्रुप की टीमों ने गांवों और तहसीलों का दौरा कर सरपंचों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय सम्मानित बुजुर्गों के साथ मिलकर जागरूकता बैठकों का आयोजन किया। गांव की चैपालों और सामुदायिक स्थलों पर आयोजित इन संवाद कार्यक्रमों में लोगों को संतुलित आहार और पोषण की बुनियादी जरूरतों के बारे में सरल और व्यवहारिक तरीके से समझाया गया।

IB Group har ghar har din Chicken Protein

प्रतिदिन 25 से 50 ग्राम प्रोटीन आवश्यक  
इन सत्रों के दौरान परिवारों को बताया गया कि, बच्चों के समुचित शारीरिक विकास और मस्तिष्क वृद्धि के लिए प्रतिदिन 25 से 50 ग्राम प्रोटीन आवश्यक है। महिलाओं को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता और सामान्य स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए 50 से 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, जबकि पुरुषों के लिए 55 से 70 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन आवश्यक है, ताकि थकान से बचाव हो और ऊर्जा का स्तर बना रहे।

अभियान को व्यावहारिक स्वरूप देने के लिए कई स्थानों पर चिकन से बनने वाले पौष्टिक और किफायती व्यंजनों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीण परिवारों को यह समझाया गया कि 100 ग्राम चिकन में लगभग 27 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन उपलब्ध होता है, जिसे नियमित भोजन में शामिल कर दैनिक आवश्यकता को सहज रूप से पूरा किया जा सकता है। 

 IB Group Managing Director Bahadur Ali

किफायती प्रोटीन हर घर तक पहुंचाना ही उद्देश्य : बहादुर अली 
आईबी ग्रुप के प्रबंध निदेशक बहादुर अली ने इस पहल पर कहा कि 'हर घर हर दिन चिकन प्रोटीन' अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और हर परिवार तक प्रोटीन के महत्व का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि, प्रोटीन की कमी विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता है।

आज पर्याप्त प्रोटीन लेना कोई विकल्प नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, मजबूत प्रतिरोधक क्षमता और समग्र विकास के लिए अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि, कंपनी का विजन है कि उच्च गुणवत्ता वाला, किफायती प्रोटीन हर घर तक पहुंचे और देश का कोई भी नागरिक प्रोटीन की कमी से प्रभावित न रहे।

20 राज्यों में 24 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ग्रुप
2,500 से अधिक तहसीलों में संचालित यह पहल देश के सबसे बड़े जमीनी स्तर के प्रोटीन जागरूकता अभियानों में से एक मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कुल 20 राज्यों में 24 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाते हुए आईबी ग्रुप ने पोषण सुरक्षा की दिशा में एक व्यापक राष्ट्रीय आंदोलन की नींव रखने का प्रयास किया है। 'हर घर हर दिन चिकन प्रोटीन' अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और प्रोटीन-सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ता एक संगठित कदम बनकर उभरा है।

5379487