आईबी ग्रुप ने किया डोनेट : डॉ. रमन और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की पहल पर तीरंदाजों के लिए दिए दस लाख रुपए

Assembly Speaker Dr. Raman Singh
X
विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने की मुलाकात
राजनांदगांव के पुलिस लाइन में तीरंदाजी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण में मदद के लिए आईबी ग्रुप ने हाथ बढ़ाए हैं। 

राजनांदगांव। जिला पुलिस राजनांदगांव और अभिलेख वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पुलिस लाइन में संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण संस्थान को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की पहल पर आईबी ग्रुप ने खेल सामाग्री के लिए दस लाख रुपए की सहायता राशि मुहैया कराई है।

उल्लेखनीय है कि, पुलिस विभाग और अभिलेख वेलफेयर फाउडेशन द्वारा पिछले कई सालों से पुलिस लाइन में खिलाड़ियो को तीरंदाजी की ट्रेनिंग निशुल्क दी जा रही है। राजनांदगांव के तत्कालीन आईजी एवं मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग के प्रयास से ही यहां जिला और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी लगातार आयोजन किया जा रहा है। एसपी मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के कई खिलाड़ियों और पुलिस जवानों ने नेशनल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर कई पुरस्कार भी अर्जित किए है।

खिलाड़ियों ने जताया आभार

पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने मुलाकात की थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व के लिए पूर्व सांसद श्री सिंह की पहल पर आईबी ग्रुप के चेयरमैन सुल्तान अली और प्रबंध संचालक बहादुर अली ने खेल सामग्री के लिए दस लाख रुपए की राशि जारी की है। दस लाख रुपए की लागत से खेल सामग्री मिलने पर खिलाड़ियों ने विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story