पत्नी की हत्या कर सोता रहा पति : आए दिन दोनों के बीच होता था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Fingeshwahar
X
हर पति-पत्नी में छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता है,लेकिन एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके बाजू में सोता रहा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

दीपक पोद्दार - फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक बेरहम पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या का मौत के घाट उतारा दिया। इसके बावजूद वह घर पर सोता रहा। इस घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनसार, मृतका का नाम पूर्णिमा बंजारे था। वह फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 12 की रहने वाली थी। मृतका के ससुर घुरऊ राम बंजारे ने बताया कि, बेटा चेतन बंजारेे और बहु पूर्णिमा बंजारे का आए दिन विवाद होता रहता था। बीती रात को भी किसी बात को लेकर बेटा और बहु के बीच विवाद हो रहा था। रोज किसी तरह मामूली विवाद हो रहा कर अपने रूम में सोने चले गए। जब सुबह बेटे को जंगल से लकड़ी लाने के लिए उठाया तो उसके चेहरे पर खून का दाग दिखा। अंदर कमरे में बहु सो हुई दिखी।

Fingeshwahar

ससुर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी

इसके बाद घुरऊ राम ने अपने पत्नी को उठा कर बहु को देखने भेजा तो बहु पूर्णिमा की मौत हो गई थी। उसके चेहरे, सिर पर जख्म के निशान दिखे। घबराए घुरऊ राम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story