खल्लारी के जंगल में शिकार : हाईटेंशन पोल से तार बिछाया, तेंदुआ और गौर की मिली लाश 

करंट के जाल में फंसकर जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में एक नर तेंदुआ और एक नर गौर की मौत हो गई। 

Updated On 2025-04-22 10:42:00 IST
तेंदुआ और गौर की मिली लाश

महासमुंद। करंट के जाल में फंसकर जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में एक नर तेंदुआ और एक नर गौर की मौत हो गई। शिकार की यह घटना जिले बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल के कक्ष रमांक 182 में सोमवार सुबह हुई। दोनों वन्य प्राणियों के शव सुबह पाए गए। 

मिली जानकारी के अनुसार,  खल्लारी पहाड़ी के नीचे जंगल मे अज्ञात शिकारियो ने हाई टेंशन बिजली पोल से लगभग 400 मीटर लंबा बिजली का तार बिछा कर शिकार को अंजाम दिया है। दोनों वन्य प्राणियों की मौत के बाद शिकारियों ने बिजली के तार सहित शिकार के अन्य औजार घटनास्थल से हटा लिया। मृत नर तेंदुए की आयु 05 से 06 वर्ष, लम्बाई 06 फीट 03 इंच एवं ऊंचाई 70 सेन्टीमीटर है। मृत तेंदुए के पैरों में करेंट लगने के निशान दिखाई दे रहे है। मृत तेंदुए के शव से लगभग 50 मीटर दूर विशालकाय वन्य प्राणी गौर की भी करंट लगने से मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें... पैकिन जंगल में तेंदुए की मिली लाश : करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका, लापरवाही बरतने पर बीटगार्ड सस्पेंड

करंट लगने से गई दोनों की जान 

विशालकाय गौर की आयु लगभग 07 वर्ष और लंबाई 09 फीट 06 इंच एवं ऊंचाई 05 फीट 03 इंच मापी गई है। वन विभाग के द्वारा मुनारा सर्वे किये जाने के चलते जब वन कर्मी जंगल मे पहुंचे तब घटना की जानकारी सामने आई। घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात शिकारियो के द्वारा शिकार के लिये बिजली के तार बिछाने पर तेंदुआ और गौर की करंट लगने से मौत हुई है। दोनों मृत वन्य प्राणियों का पोस्टमार्टम के बाद जलाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Similar News

लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता: विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू

एक मांग एक मंच अभियान के दूसरे चरण का शंखनाद: संगठन ने 80 माह का एरियर्स और देय तिथि से डीए तत्काल देने की रखी मांग

जगदलपुर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती: युवाशक्ति को चेतना से जोड़ने का आह्वान बना कार्यक्रम का केंद्रीय भाव

गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग: एक-एक कर हाईवे पर ही बम की तरह फटते रहे सिलेंडर, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक: सीएम साय बोले- जनजातीय विकास को इससे मिलेगी गति