Logo
रायपुर के गोंदवारा स्थित Sleep pro कंपनी की गद्दा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस भीषण आग में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित Sleep pro कंपनी की गद्दा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस भीषण आग में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम की टीम मौजूद है। फैक्टी में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने काबू पा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के बसंत विहार इलाके में स्लिप प्रो गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। आगजनी के वक्त 7 कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद थे। इस हादसे में दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है और पांच कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं। पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच में जुटे हुए हैं। 

चिल्फी घाटी में गेहूं से भरे ट्रक में लगी आग 

कवर्धा जिले भीषण गर्मी और तापमान का कहर जारी है। जहां चिल्फी थाने के राजाढार के पास गेहूं से भरे हुए चलते ट्रक में आग लग गई। ट्रक गेहूं लेकर जबलपुर से दुर्ग जा रहा था। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

कल ही हुई है एक और महिला की मौत 

दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है। जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। अगले दो घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। 

5379487